बॉलीवुड अभी-अभी इरफान खान के गम से उभरा नहीं था कि तभी इसी बीच बॉलीवुड से और इस दुनिया से 67 वर्षीय चमकते सितारे ऋषि कपूर ने भी दुनिया से अलविदा कह दिया।
आपको बता दें कि बुधवार रात खबर आई थी कि ऋषि कपूर को सांस लेने में परेशानी के कारण एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आज गुरुवार के दिन सुबह 8:45 पर उनका निधन हो गया। उनके भाई रणबीर कपूर ने बताया कि उनको सांस लेने में तकलीफ थी जिस वजह से फैमिली ने अस्पताल में भर्ती करवाया था।
केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।
अमिताभ बच्चन ने भी किया था ट्वीट
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर चले गए, मैं टूट चुका हूं।’
2 साल से जूझ रहे थे कैंसर से
ऋषि कपूर 2 साल से कैंसर से जूझ रहे थे और पिछले वर्ष 2019 में सितंबर में यूएसए से इलाज करवाकर लौटे थे। फरवरी में उनको तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती भी कराया जा चुका था।
मुंबई से लौटने के बाद ऋषि कपूर को वायरल फीवर आने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इंफेक्शन से भी जूझ चुके थे
कुछ वक्त पहले उनको दिल्ली अस्पताल में भी भर्ती किया जा चुका है।किसी फैमिली फंक्शन को अटेंड करने के लिए दिल्ली गए हुए थे जहां उन्होंने बताया कि उनको इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था।
ऋषि कपूर की पत्नी नीतू सिंह का क्या था रिएक्शन जब उनको पता चला कि ऋषि कपूर को कैंसर है
एक इंटरव्यू में नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, "मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है।"
वह बॉबी, अमर अकबर एंथनी, लैला मजनू, राफू चक्कर, सरगम, करज, प्रेम रोग, चांदनी, हीना, कर्ज़, बोल राधा बोल, सागर और अन्य जैसी हिट फिल्मों का हिस्सा थे।